{"_id":"5f26fa3d8ebc3e63a73beb4e","slug":"three-arrested-along-with-charas-smuggler-bilaspur-news-sml3404480139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्करी के सरगना समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्करी के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फरार हुए दो चरस तस्कर व एक चरस सप्लायर स्वारघाट पुलिस के साथ।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट पुलिस को चरस तस्करी के मामले में रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 25 जुलाई को बिलासपुर पुलिस के विशेष दल को स्वारघाट में चकमा देकर फरार चल रहे चरस तस्करी के दो आरोपियों और सरगना को पुलिस टीम ने कुल्लू और सिरमौर जिले से दबोच लिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
स्वारघाट थाने के इंस्पेक्टर विरोचन नेगी ने बताया कि 25 जुलाई को बिलासपुर पुलिस की विशेष दल गश्ती के दौरान एक कार में सवार चार आरोपियों को संदिग्धावस्था में पाया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान कार से भारी संख्या में चरस की खेप बरामद की गई थी। इसी दौरान दो अन्य आरोपी युवक पुलिस की विशेष दल को चकमा देकर फरार हो गए थे। जबकि पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस उक्त तस्करों की तलाश में जुट गई थी।
बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई लेख राम, आरक्षी सुधीर कुमार, आरक्षी कृष्ण कुमार, आरक्षी बलविन्द्र पठानिया, महिला आरक्षी हेमलता के साथ एक टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में नाहन, रेणुका जी, हरिपुरधार, बजौंड़, संगडाह, नौहराधार जिला सिरमौर में छापेमारी की। इस दौरान सिरमौर के नौहराधार में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान राकेश कुमार उर्फ राहुल निवासी नौहराधार जिला सिरमौर और अक्षय कुमार निवासी भगवंतावाला जिला सिरमौर के रूप में हुई। इनकी शिनाख्त पर पुलिस ने चरस तस्करी के सरगना को कुल्लू से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में सरगना की पहचान हेमराज ठाकुर पुत्र धनवंत सिंह निवासी छियाह जिला कुल्लू के रूप में हुई है। स्वारघाट थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त सभी पांचों आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेशकर न्यायिक रिमांड पर मांगा जाएगा। इसके अलावा तीनों आरोपी से पूछताछ जारी है।