{"_id":"66377ddef84f668a2a0bb11f","slug":"thousands-of-rupees-worth-cash-was-stolen-by-breaking-the-donation-box-of-the-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-116853-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंदिर का दानपात्र तोड़कर उड़ाई हजारों रुपये की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंदिर का दानपात्र तोड़कर उड़ाई हजारों रुपये की नकदी
विज्ञापन
- झंडूता के फटोह गांव में दिनदहाड़े हुई वारदात, दानपात्र में था तीन महीने का चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की बड़गांव पंचायत के गांव फटोह के गुरु रविदास मंदिर में चोर दिनदहाड़े दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मंदिर कमेटी ने तलाई थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, दानपात्र में करीब तीन महीने का चढ़ावा था। श्री सतगुरु रविदास मंदिर समिति के प्रधान शरवन उर्फ संजू ने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए आए तो मंदिर में सब कुछ ठीक था। जब शाम को फिर आकर देखा तो मंदिर का मुख्य दरवाजा और दानपात्र का ताला टूटा था। जब दानपात्र में देखा तो नकदी गायब थी।
इस संबंध में तलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और पुलिस से मांग की है कि चोरों को शीघ्र पकड़ा जाए। मंदिर कमेटी के प्रधान संजू, उपप्रधान बलबीर सिंह, सचिव सोनू, कोषाध्यक्ष दीनानाथ सहित अन्य लोगों ने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी चोरी हुई थी। तब चोर संत गुरु रविदास के हार को चुराकर ले गए थे। अब करीब तीन महीने से दानपात्र में चढ़ावे के रूप में डाले गए हजारों रुपयों पर हाथ साफ किया है। चोरी की इस वारदात से गांव में भय का माहौल है। उधर, सूचना मिलने पर तलाई की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।