{"_id":"671e2cea639fb89d140188ce","slug":"this-diwali-mai-bharat-program-started-in-bilaspur-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-125609-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में यह दिवाली माई भारत वाली कार्यक्रम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में यह दिवाली माई भारत वाली कार्यक्रम हुआ शुरू
Sun, 27 Oct 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
-एनएसएस स्वयंसेवियों को प्रदान किए माई भारत किट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से यह दिवाली माई भारत वाली का शुभारंभ प्राचार्य पीएस कटवाल ने किया।
उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों से कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सांस्कृतिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशंसनीय कदम है। पूरे देश में यह अभियान एनएसएस इकाई द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने समस्त एनएसएस इकाई को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर आप पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें और आपसी सद्भाव से इस पर्व को सभी के साथ मिलकर मनाएं। सभी स्वयंसेवियों को माई भारत किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुप्रिया ने बताया कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के दिशा निर्देश पर 30 अक्तूबर तक यह आयोजन देश भर में किया जा रहा है। माई भारत पोर्टल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर इस साल की दीपावली को विशेष रूप से मनाया जाने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा कि लोग दिवाली पर्व को सहयोग, सद्भावना और प्रेम पूर्वक मनाएं। साथ में पर्यावरण, आपसी सद्भाव और मानव सेवा के प्रति अपने कार्यों को समर्पित करें।