फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Third eye guard in Ghumarwin, online challan of rule breakers

Bilaspur News: घुमारवीं में अब तीसरी आंख से रखी जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Third eye guard in Ghumarwin, online challan of rule breakers
भराड़ी(बिलासपुर)। बिलासपुर के बाद अब घुमारवीं शहर में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं होगी। पुलिस अब जल्द ही शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत तीसरी आंख यानी कैमराें से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नजर रखेगी। इसके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को मैसेज के माध्यम से चालान थमाया जाएगा।
विज्ञापन

यह सब बिना किसी यातायात पुलिसकर्मी की मौजूदगी से होगा। घुमारवीं के सिविल अस्पताल और दकड़ी चौक के बीच नजदीक जगह चिन्हित कर ली गई है, जहां पर इस सिस्टम को लगाया जा रहा है। प्रशासन की मानें, तो करीब 15 से 20 दिन के अंदर इन कैमरों को यहां पर स्थापित कर दिया जाएगा। फिलहाल यहां पर लगने वाला यह सिस्टम बिलासपुर स्थित कंट्रोल रूम से मैनेज किया जाएगा।
विज्ञापन

अब जो भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उन वाहनों की नंबर प्लेट दोनों तरफ से रिकॉर्ड हो जाएगी और चालान अपने आप ऑनलाइन एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर चला जाएगा। इसके अलावा जो भी संदिग्ध वाहन होगा, उसका नंबर भी दर्ज होगा, उस पर भी नजर रखी जाएगी। इस सिस्टम से क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने व असामाजिक तत्त्वों तथा कानून व्यवस्था को भी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड हो सकती है तय
इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगे कैमरों की मदद से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट ट्रिपल राइडिंग और ओवर स्पीड वाले वाहनों पर पूरी नजर रखी जाएगी। हालांकि शहर में वाहनों की स्पीड कितनी होगी, यह तय नहीं किया गया है, मगर विभाग की मानें, तो इस सिस्टम के अंतर्गत वाहनों की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

पूरा शहर किया जाएगा कवर
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि शहर में इंटेलिजेंट मैनेजमेंट ट्रैफिक सिस्टम स्थापित किया जा रहा है, अभी फिलहाल इससे एक जगह पर स्थापित किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही पूरे शहर को इस सिस्टम के अधीन लिया जाएगा। इसका नियंत्रण बिलासपुर कंट्रोल रूम से किया जाएगा। इस सिस्टम के स्थापित होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा, क्योंकि अगर कोई नियम को तोड़ता है, तो उसकी गाड़ी की तस्वीर क्लिक हो जाएगी, उसको चालान मैसेज के जरिए पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed