फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There was a fierce fight between two parties in Nalwad village.

Bilaspur News: नलवाड़ गांव में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
There was a fierce fight between two parties in Nalwad village.
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत नलवाड़ गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतें थाने में दर्ज करवा दी हैं। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सुरेश कुमार निवासी गांव नलवाड़ डाकघर जुखाला जिला बिलासपुर ने बताया है कि गत दिवस वह अपने खेतों में काम कर रहा था। खेत में जेसीबी लगाई थी तभी गांव का अंकित कुमार वहां पर आया उसने काम रोक दिया। वहीं अंकित ने शिकायत में बताया है कि उसके घर के साथ जमीन पर एक व्यक्ति ने प्लाट बनाने के लिए जेसीबी लगाई थी। इस कारण घर में कंपन पैदा हो रही है। इसलिए जेसीबी मशीन के पास गया और चालक को काम बंद करने के लिए कहा। इसी समय सुरेश कुमार वहां आया और गाली गलौच करने लगा। रोकने की कोशिश की तो सुरेश कुमार को चोट लग गई। शाम को वह अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर के आंगन में आया और मारपीट शुरू कर दी। मां बीच-बचाव करने लगी तो उनके साथ भी मारपीट शुरु कर दी और सिर में डंडा मार दिया। एएसपी बिलासपुर शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article