फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There is no progress without a Guru: Sharma

बिना गुरु के कोई गति नहीं मिलती : शर्मा

Tue, 09 Apr 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
There is no progress without a Guru: Sharma
सोहनी देवी मंदिर कोटला डून में शिव महापुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। सोहनी देवी मंदिर कोटला डून में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित भास्करानंद शर्मा ने कहा कि बिना गुरु के कोई गति नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु जरूर बनाएं। गुरु भी अपने शिष्य को भगवान की प्राप्ति का मार्ग दिखाता है। भगवान राम ने भी वशिष्ठ जी को अपना गुरु बनाया था। भगवान नाम के बिना कुछ नहीं है। भगवान की कथा सुनना सबके नसीब में नहीं होता। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा में 24 हजार श्लोक हैं। जब भी कीर्तन करें, ताली अवश्य बजानी चाहिए। नेत्रों से भगवान का नाम, हाथों से ताली बजाने से भगवान शिव शंकर काफी प्रसन्न होते हैं।शिव शंकर जी की कथा सर्व सुख देने वाली, पुत्र पौत्र देने वाली, धन दौलत देने वाली, सब प्रकार के दोषों से मुक्ति देने वाली, सब प्रकार के कष्टों को हरने वाली शिव महापुराण की कथा है। उन्होंने कहा कि मन के अंदर भगवान शिव शंकर जी का नाम हाथों से ताली बजाकर भगवान शिव को प्रसन्नता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed