फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There are no doctors in three hospitals of Shri Nayanadevi Ji, patients are in distress.

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी के तीन अस्पतालों में चिकित्सक नहीं, मरीज बेहाल

Tue, 21 Jan 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
There are no doctors in three hospitals of Shri Nayanadevi Ji, patients are in distress.
सीएचसी स्वारघाट, पीएचसी टोबा और बैहल फार्मासिस्ट के सहारे
विज्ञापन

तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 हजार की आबादी निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोबा और बैहल बिना चिकित्सक के चल रहे हैं। यह अस्पताल फार्मासिस्ट के सहारे हैं। इन अस्पतालों पर करीब 30 हजार आबादी निर्भर है। तीनों अस्पतालों में डॉक्टरों के एक-एक पद स्वीकृत हैं।

सीएचसी स्वारघाट पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे किनारे है। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। स्वारघाट उपमंडल का मुख्यालय भी है। यहां एसडीएम श्री नयनादेवी जी का कार्यालय, पुलिस थाना सहित कई सरकारी कार्यालय हैं। इसके अलावा यहां बड़ा बाजार और हजारों की आबादी है। इसको देखते हुए सीएचसी स्वारघाट में डॉक्टरों के सभी पद भरे होने चाहिए थे, लेकिन विपरीत इसके यह अस्पताल मात्र फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन

दो महीने सीएचसी स्वारघाट में यही हालात बने हुए हैं। दो माह पहले यहां तैनात एक मात्र चिकित्सक पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने चली गईं। उपमंडल स्वारघाट और उपमंडल नालागढ़ के पहाड़ी इलाकों के तहत आने वाली कई पंचायतों की ग्रामीण सीएचसी स्वारघाट में इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सक नहीं होने से उन्हें निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कोई न कोई सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसे हालात में घायलों को नालागढ़, बिलासपुर के अस्पतालों में पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पंजाब सीमा के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोबा और बैहल भी बिना चिकित्सक के चल रहे हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को सर्दी, बुखार जैसे छोटी बीमारी के लिए सीमावर्ती पंजाब के स्वास्थ्य केंद्रों में जाना पड़ रहा है। पीएचसी टोबा में हाल ही एक चिकित्सक की नियुक्ति भी की गई थी, लेकिन बाद उनकी तैनाती के आदेश भी बाद में रद्द कर दिए।


सीएचसी स्वारघाट, पीएचसी बैहल और टोबा में चिकित्सकों के पद खाली हैं। खाली पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। निदेशालय के आदेश पर रिक्त पदों को भरा जाएगा।
-डॉ. सुरिंदर सिंह बावा, स्वास्थ्य खंड अधिकारी, श्री नयना देवी जी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed