फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Theft at Baba Balak Nath Temple in Swarghat

Bilaspur News: स्वारघाट के बाबा बालक नाथ मंदिर में चोरी

Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Theft at Baba Balak Nath Temple in Swarghat
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की बैहल पंचायत के गढ़ गांव के बाबा बालक नाथ मंदिर में चोरों ने पूजा का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब मंदिर के पुजारी गुरमुख सिंह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पुजारी ने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर पीतल का बड़ा घंटा, एक छोटी घंटी, कमंडल, लोटा, बड़ा थाल तथा मंदिर में रखी नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना ग्राम पंचायत बैहल के उपप्रधान जगतार सिंह ठाकुर को दी। उपप्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस थाना कोट कहलूर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed