फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The young man committed suicide by hanging on the noose for not sending his wife

बरेली: पहले वीडियो बना ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, फिर कर ली आत्महत्या

Sun, 31 Oct 2021 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 01:48 AM IST
सार

शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शानू ने स्वयं के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। उसने वीडियो में अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने और उसकी पत्नी को न भेजने तथा पुत्री से न मिलने देने का भी आरोप लगाया। उसने सुसाइड करने से पहले वीडियो में कहा कि उसकी मौत के लिए जिम्मेदार उसके ससुराल वाले होंगे।

विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging on the noose for not sending his wife
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के एक किसान के दामाद ने पत्नी से विवाद होने पर बरेली जिले के शीशगढ़ क्षेत्र में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने घटना से पूर्व बनाया भावुक वीडियो भी वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मृतक का शव जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुरी निवासी किसान बाबू ने अपनी पुत्री शमा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के कस्बा सितारगंज निवासी शानू (28) से की थी। शानू रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों का कहना है कि शानू अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसलिए शमा के परिजन करीब एक माह पूर्व उसको अपने घर ले गए थे।
विज्ञापन


28 अक्तूबर को शानू अपनी ससुराल जा रहा था। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी के चौराहे पर उसने मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे पत्नी व पुत्री से मिलने नहीं देते हैं। इसके बाद पुलिस कर्मी उसके साथ गए और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। 29 अक्तूबर को युवक अपनी ससुराल से कपड़े खरीदने के बहाने कहीं चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शानू ने स्वयं के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। उसने वीडियो में अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने और उसकी पत्नी को न भेजने तथा पुत्री से न मिलने देने का भी आरोप लगाया। उसने सुसाइड करने से पहले वीडियो में कहा कि उसकी मौत के लिए जिम्मेदार उसके ससुराल वाले होंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान शानू का शव बरेली जिले के थाना शीशगढ़ की पुलिस चौकी छंगा टांडा क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। वीडियो के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई और पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है घटना बरेली जिले के थाना शीशगढ़ क्षेत्र की है। उनके क्षेत्र से घटना का कोई भी लेना देना नहीं है। मृतक का ससुराल पक्ष से जो भी विवाद रहा होगा तो उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर उनके पास आती तो वह कार्रवाई करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed