फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The work of big projects will be completed in stipulated timem Development work will be done in the district with the suggestions of public representatives: Deputy Commissioner, bilaspur news

बड़ी परियोजनाओं का तय समय में पूरा होगा काम

Thu, 01 Jul 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
The work of big projects will be completed in stipulated timem Development work will be done in the district with the suggestions of public representatives: Deputy Commissioner, bilaspur news
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि जिला में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रयास किए जाएंगे कि इनका काम तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सुझावों के आधार पर जिला के विकास की दृष्टि से नए कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर में गत 28 जून को डीसी का कार्यभार संभालने के बाद पंकज राय वीरवार को पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश और दुनिया के लिए कोरोना सबसे बड़ी चुनौती है। जिला में कोरोना पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। इस जिला को कोरोना फ्री बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जिला में एम्स, कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन और रेल मार्ग जैसे बड़े प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। इन्हें निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इन प्रोजेक्ट्स की वजह से आम लोगों को हो रही समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

राय ने कहा कि बिलासपुर जिला को धार्मिक और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में पहले से काम हो रहा है। ऐसे स्थानों का दौरा करके नई संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। इसके लिए जिला के सभी विधायकों तथा आम लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे। जिन सुझावों पर काम किया जा सकता हो, उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वेस्ट मेटिरियल व मलबा गोविंद सागर के किनारे लुहणू मैदान में ठिकाने लगाया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर इस पर रोक लगा दी गई है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए डंपिंग साइट विकसित की जाएगी। इस मौके पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed