फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The white tree poses a threat to the house in Sangasvin

Bilaspur News: संगासवीं में मकान के लिए खतरा बना सफेदे का पेड़

Mon, 21 Jul 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The white tree poses a threat to the house in Sangasvin
मकान मालिक ने विभाग से पेड़ को हटाने की उठाई मांग
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं से पेड़ गिरने का बन रहा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगासवीं में घुमारवीं-तलाई सड़क किनारे सफेदे का पेड़ एक मकान के लिए खतरा बना गया। मकान मालिक ने प्रशासन और वन विभाग से आग्रह किया कि पेड़ को शीघ्र हटाया जाए।

तेज बारिश और हवा से यह पेड़ लगातार मकान की ओर झुक रहा है और कभी भी मकान के ऊपर गिर सकता है। हालात यह है कि इस पेड़ को यदि नहीं काटा गया तो इससे जान माल का भारी नुकसान हो सकता है। संगासवी गांव के ठेनू राम ने इसकी शिकायत एसडीम झंडूता वन और परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता को दी है। ठेनू राम ने बताया कि उन्होंने इस पेड़ को कटवाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक पेड़ को नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि तेज बारिश के समय उन्हें डर बना रहता है कि पेड़ घर पर न गिर जाए। ठेनू राम 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं और उनसे चला नहीं जाता है। उन्होंने इस पेड़ को शीघ्र हटाने की मांग उठाई, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी देशराज ने बताया कि मकान के लिए खतरा बने इस पेड़ को काटने की स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही पेड़ को उठा लिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने मलिक को ही पेड़ को कटवाने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed