फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The team took seven samples of food items from four shops

टीम ने चार दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सात नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The team took seven samples of food items from four shops
टीम ने चार दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सात नमूने लिए
विज्ञापन

रामपुर/बिलासपुर। उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर व केमरी में मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने चार दुकानों से सात खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

बृहस्पतिवार की दोपहर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह अपनी टीम के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी से मुलाकात कर दिवाली त्योहार के मद्देनजर मिठाई विक्रेताओं द्वारा बनाई जा रही मिठाई आदि के नमूने लेने की बात कही। इसके बाद टीम ने उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर छापामार कार्रवाई शुुरू की। टीम सबसे पहले सिनेेमा रोड स्थित फैंसी फास्ट फूड पर पहुंची। यहां उन्होंने दो रसगुल्ले तथा एक मावे का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने भारत डेरी एंड स्वीट्स पर पहुंचकर दही व पनीर के दो नमूने लिए। बाद में टीम केमरी में मदीना स्वीट हाउस पर पहुंची और यहां से सोन पपड़ी का एक नमूना लिया। तत्पश्चात केमरी की फैमिली कंफेक्शनरी से केक के नमूने लिए। खाद्य विभाग की टीम को देखकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। इसके बाद टीम जिला मुख्यालय को लौट गई। उप जिला अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने चार दुकानों से सात खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के पश्चात संबंधित के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मिठाई विक्रेताओं से अपील की है कि वह दूषित मिठाई की बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed