फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Shalughat-Jabbal road is full of potholes, making breathing difficult due to the dust.

Bilaspur News: शालूघाट-जब्बल सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, धूल से सांस लेना मुश्किल

Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Shalughat-Jabbal road is full of potholes, making breathing difficult due to the dust.
शालूघाट जब्बल रोड के लिए एसडीएम सदर के माध्यम से दिए को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
ग्रामीण बोले, 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो देंगे धरना
विज्ञापन

अल्ट्राटेक कंपनी पर लापरवाही का आरोप, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शालूघाट से जब्बल पुल तक जाने वाली सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर, ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढों और लगातार उड़ती धूल से सड़क किनारे रहने वाले लोगों, दुकानदारों और किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों ने सोमवार को जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो आसपास की पंचायतों के लोग धरना देने को मजबूर होंगे। कहा कि यह सड़क अल्ट्राटेक कंपनी के अधीन दी गई थी, लेकिन अब इसकी हालत दयनीय हो गई है। कई बार कंपनी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से इस बारे में चर्चा हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से जगह-जगह से रोड उखड़ चुका है और इसकी सतह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से उड़ती धूल ने खेतों की फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दी हैं। धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोहिनूर परिवहन सभा रानीकोटला के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, खारसी परिवहन सभा के पूर्व महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, ऋषि मारकंडेय भूतपूर्व सहकारी परिवहन सभा जुखाला के प्रधान सुरेंद्र कुमार, परस राम ठाकुर, रणजीत ठाकुर, देशराज ने संयुक्त रूप से कहा कि अब जनता की सहनशक्ति जवाब दे चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने तय समय सीमा में सड़क दुरुस्त नहीं की, तो स्थानीय पंचायतें मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस स्थिति में पूरी जिम्मेदारी अल्ट्राटेक प्रबंधन और जिला प्रशासन बिलासपुर की होगी। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीसी को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि प्रशासन कंपनी को सख्त निर्देश जारी करे कि सड़क की मरम्मत 15 दिन के भीतर की जाए और भविष्य में नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। लोगों ने यह भी कहा कि यदि सड़क को समय पर दुरुस्त नहीं किया गया तो जनता स्वयं मौके पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed