{"_id":"6ab3c1d0ea7bb2a4680fcd25","slug":"the-seer-festival-will-focus-on-themes-ranging-from-sports-to-employment-and-social-causes-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168394-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर उत्सव में खेल से रोजगार और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर उत्सव में खेल से रोजगार और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस
Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में जिला स्तरीय सीर उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद मंत्री व अधिकारी।
2 और 3 अक्तूबर को होगा जिला स्तरीय आयोजन
लैंगिक समानता और नशा मुक्ति रहेगा मुख्य संदेश
पहली बार रोजगार मेला, महिला मंडलों के लिए होंगी खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय सीर उत्सव इस बार केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। 2 और 3 अक्तूबर को होने वाले उत्सव में लैंगिक समानता और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता के साथ खेल, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को भी प्रमुखता दी जाएगी। उत्सव के दौरान पहली बार रोजगार मेले का आयोजन होगा, जबकि महिला मंडलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय घुमारवीं में सीर उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्सव के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग में सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया जाएगा। सीर उत्सव की शुरुआत रुक्मणी कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद योग सत्र और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे मैराथन दौड़ करवाई जाएगी। इसमें महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। घुमारवीं शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उत्सव में ग्रामीण खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। पहली बार महिला मंडलों के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कबड्डी, हैंडबॉल, रस्साकशी, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़ और वॉलीबॉल शामिल हैं। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। सीर उत्सव के दौरान मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पहली बार रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसके लिए विभिन्न बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उत्सव की पहली संध्या भजन संध्या के रूप में आयोजित होगी। इसमें स्टार कलाकार के साथ स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन भी स्थानीय और प्रदेश के पहाड़ी कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे और एक स्टार कलाकार मुख्य आकर्षण रहेगा। मंत्री ने कहा कि सीर उत्सव मनोरंजन तक सीमित नहीं है। यह लोक संस्कृति, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सीर उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने किया। बैठक में आयोजन समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।