{"_id":"67b8858034a6ce9eea0ef5da","slug":"the-scriptures-give-us-the-message-of-religion-devotion-knowledge-and-renunciation-pt-devraj-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-132498-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रंथ हमें धर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश देते हैं : पं. देवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रंथ हमें धर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश देते हैं : पं. देवराज
Fri, 21 Feb 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी के घटकूट गांव में देवी भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घटकूट गांव में शुरू हुई देवी भागवत कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत दधोल के घट कूट गांव में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही देवी भागवत कथा शुरू हुई। सात दिवसीय कथा में पं. देवराज वशिष्ठ प्रवचन कर रहे हैं।
आयोजन की शुरुआत विधिवत रूप से कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें गांव की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कथा के पहले पंडित देवराज वशिष्ठ ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देवी भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझाने वाला एक अद्भुत मार्गदर्शक है। इस ग्रंथ में न केवल भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन है, बल्कि यह हमें धर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का भी संदेश देता है। कथा श्रवण मात्र से ही जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और मन को शांति प्राप्त होती है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिवसीय कथा के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का पाठ किया जाएगा, जिसमें भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, रासलीला, सुदामा चरित्र और गीता उपदेश का विशेष वर्णन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ अन्य भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। पूरे आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है ताकि सभी भक्तजन इस पुण्य कार्य में सम्मिलित हो सकें। कथा का समापन विशाल हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।