फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The rally organized in Dharamshala was a complete failure: Dharmani

धर्मशाला में आयोजित रैली पूरी तरह असफल : धर्माणी

Tue, 12 Dec 2023 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
The rally organized in Dharamshala was a complete failure: Dharmani
- स्कूली बच्चों और कर्मचारियों से भरी कुर्सियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित रैली पूरी तरह असफल रही। रैली में लोग ही नहीं आए। कर्मचारियों और स्कूली बच्चों से कुर्सियां भरी गईं, जो सरकार की अलोकप्रियता को साबित करता है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता रैली में भीड़ नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी का रैली में नहीं आना यही दर्शाता है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी यह मानता है कि हिमाचल सरकार में एक वर्ष में जश्न बनाने लायक कोई काम नहीं किया गया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में अपने घर पर होने के बावजूद रैली में नहीं पहुंचीं। धर्माणी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने इस रैली के आयोजन के लिए सरकारी मशीनरी का पूरा दुरुपयोग किया गया। फिर भी नेता रैली में भीड़ जुटाने में पूर्णत असफल रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बत्तर हो गई है। युवा एक लाख नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में सीपीएस की नियुक्तियां करके जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग इस कांग्रेस सरकार से निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed