फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The outline of parking system in Ghumarwin has not materialized, there is a traffic jam.

Bilaspur News: घुमारवीं में पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा धरातल पर नहीं उतरी, लग रहा जाम

Sat, 08 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The outline of parking system in Ghumarwin has not materialized, there is a traffic jam.
घुमारवीं में लगा हुआ जाम। संवाद
- छुट्टियों के दौरान शहर से गुजरने वाले हाईवे पर रेंगती हुए नजर आते हैं वाहन
विज्ञापन


- बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे वाहन बन रहे हैंं जाम का कारण



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में नई पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा तय होने के बावजूद प्रशासन इसे अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। यही कारण है कि अनियंत्रित यातायात से शहरवासी बेहद परेशान हैं।

पुलिस प्रशासन को भलीभांति मालूम है कि सप्ताह के अंत में शहर में जाम की स्थिति रहती है, लेकिन फिर भी कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण शुक्रवार से शुरू जाम की स्थित शनिवार को वैसी ही रही। दकड़ी चौक से लेकर गांधी चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर कई बार वाहन रेंगते हुई नजर आए। शहर के बीचों बीच से गुजरने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन सड़क से गुजर रही गाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बने रहे हैं। आम राहगीरों पर भी हादसों का खतरा बना हुआ है। बेशक पुलिस प्रशासन ने शहर के दकड़ी चौक और गांधी चौक पर ट्रैफिक कर्मी तैनात किए थे, लेकिन फिर भी लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल पाया। शनिवार और रविवार की छुट्टियां होने के कारण पूरा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। ऊपर से सड़के के दोनों तरफ खड़ी गाड़ियों के कारण वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यातायात की सबसे खराब स्थिति गांधी चौक से लेकर होटल एमयु तक रही। ऐसे में खासतौर पर जाम की वजह से स्कूली बच्चों के लिए सड़क पार करना भी बेहद मुश्किल हो गया ।
विज्ञापन




कोट

शहर में ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं। ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। यदि शहर में कहीं भी किसी वाहन को बेतरतीब तरीके से खड़ा किया हुआ पाया जाता है और जिससे जाम की स्थिति बनती हो तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed