Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The list of beneficiaries was discussed during special Gram Sabha meetings; no objections were raised on the first day.

Bilaspur News: विशेष ग्राम सभाओं में लाभार्थियों की सूची पर हुई चर्चा, पहले दिन नहीं आई कोई आपत्ति

Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The list of beneficiaries was discussed during special Gram Sabha meetings; no objections were raised on the first day.
बरठीं में आयोजित ग्राम सभा में लोगों को जानकारी देते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
चार विकास खंडों की 77 पंचायतों में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

लोग अपात्र परिवारों के नाम पर 20 नवंबर तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत लाभार्थियों की पात्रता की जांच के लिए सोमवार को जिले की 77 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों में योजना के तहत पहले से तैयार की गई लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों के सामने रखी गई और इसमें शामिल परिवारों की पात्रता को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों को सूची में किसी अपात्र परिवार का नाम शामिल होने पर आपत्ति दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। हालांकि, पहले दिन किसी भी पंचायत से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।
जिले के सदर, झंडूता, घुमारवीं और श्री नयना देवी जी विकास खंड की चयनित पंचायतों में आयोजित इन ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को बताया गया कि योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान के लिए पहले ही नौ चरणों में पात्रता के मानकों के आधार पर छंटनी की जा चुकी है। इसके बाद परिवार रजिस्टर से सत्यापन और पंचायत स्तर पर भी सूची की जांच की गई है। अब ग्रामीणों को सूची देखने और किसी अपात्र परिवार का नाम शामिल होने पर आपत्ति दर्ज करवाने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि योजना के तहत जिले में करीब 12 हजार परिवार चिह्नित किए गए हैं। पात्रता तय करने के लिए मनरेगा में 100 दिन काम करने की शर्त को कई चरणों में घटाकर एक दिन कर दिया गया है। इसके अलावा आयु सीमा और पक्का मकान होने जैसी शर्तों में भी बदलाव किया गया है। वहीं, आयकरदाता और सरकारी कर्मचारी वाले परिवारों को निर्धारित मानकों के तहत अपात्र रखा गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता और परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का प्रावधान है। आपत्तियों की जांच के बाद अपात्र पाए जाने वाले परिवारों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। इन ग्राम सभाओं में नए लाभार्थियों के नाम जोड़ने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पंचायतों में हुईं विशेष ग्राम सभाएं

सदर विकास खंड की बिनौला, बामटा, दयोध, दिग्थली, बंदला, नौणी, बरमाणा, चांदपुर, छकोह, छड़ोल, धौनकोठी, बैरी रजादियां, धार टटोह, कंदरौर, हरनोड़ा, जुखाला, घ्याल, कोठीपुरा, कोटला, राजपुरा, सोलधा, साई खारसी, स्याहोला, सिहड़ा, ओयल, बेनला ब्राह्मणा, नोग, सोलग जुरासी और निहारखन बासना पंचायत में बैठकें हुईं।
झंडूता विकास खंड की बड़गांव, बड़गांव गल्लू, बडोल, बाला, बलोह, बल्हसीणा, बेहना ब्राह्मणा, बैहना जट्टां, बैरी-मियां, बरठीं, डाहड, डमली, दाड़ी बाड़ी, दसलेहड़ा और धनी पंचायत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं।
घुमारवीं विकास खंड की अमरपुर, औहर, अवारी खलीण, बकरोआ, बल्ह चुरानी, बाड़ी मझेड़वा, बरोटा, भपराल, भराड़ी, भुलस्वाए, बम्म, छत, छंदोह, दाबला, दधोल, दकड़ी, डंगार, देहरा हटवाड़, फटोह, गाहर, घंडालवीं, मैहरी काथला, ननावां और करलोटी पंचायत में भी बैठकें हुईं।

श्री नयना देवी जी विकास खंड की बस्सी, ग्वालथाई, भाखड़ा, री, टाली, तनबोल, स्वाहण, कुटेहला और टरबाड़ पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

कोट

सोमवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में लोगों को योजना के तहत तैयार की गई सूची की पूरी जानकारी दी गई। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि सूची में कोई अपात्र व्यक्ति शामिल हो गया है तो वह 20 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। लोगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। पहले दिन कोई भी आपत्ति नहीं आई है।
-यशपाल,डीआरडीए, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed