फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Joint Struggle Front launched a campaign to raise awareness about the Constitution.

Bilaspur News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने संविधान जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 29 Jul 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The Joint Struggle Front launched a campaign to raise awareness about the Constitution.
हरलोग में आयोजित संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में मौजूद सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: मोर्च
नशामुक्ति और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा खंड सदर की बैठक मंगलवार को हरलोग में प्रधान इंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक नरैणू राम मुख्यातिथि रहे, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष बर्फी देवी, बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख विपिन बंसल और मुख्य संगठन सचिव जगजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मोर्चा के नशामुक्ति, अंधविश्वास मुक्त अभियान के तहत लोगों को संविधान, संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अमरती देवी, सुमन लता, सुनीता देवी और कौशल्या देवी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और वार्ड सदस्यों को स्मृति चिन्ह, संविधान की प्रति और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि नरैणू राम ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संविधान और मौलिक अधिकारों के संरक्षण पर बल देते हुए लोगों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं, विजय कालिया, बर्फी देवी, विपिन बंसल, जगजीत सिंह, सरदार रूप सिंह और जिला प्रधान सीताराम कौंडल सहित अन्य वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं और वंचित वर्गों को मिले संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया। बैठक में बीरबल राम, रण सिंह, जगन्नाथ, राधा देवी, मोनिका देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी, कांता देवी सहित विभिन्न पंचायतों के महिला एवं पुरुष प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed