फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The hope of a good crop in the gardeners due to rain

बारिश से बागवानों में जगी अच्छी फसल की उम्मीद

Wed, 21 Apr 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
The hope of a good crop in the gardeners due to rain
बिलासपुर में बुधवार शाम को होरही रिमझिम बारिश के बीच गुजरता वाहन। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले में करीब पांच माह बाद मंगलवार रात को जमकर बादल बरसे। बुधवार सुबह तक हुई बारिश से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, जिले में बढ़ते तापमान से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश होने के बाद जिले के बागवानों को आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। सूखे से रबी फसल तबाह होने से मायूस किसानों बागवानों की उम्मीद आम की पैदावार पर टिकी है।
विज्ञापन

जिले में इस बार आम की फसल का फसली वर्ष न होने के बावजूद मौसम अनुकूल होने से आम के पौधों पर भरपूर बौर आया है। इससे किसानों और बागवानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है। बीते पांच माह जनवरी से मार्च तक बारिश न होने से रबी की फसल को जिला में 80 फीसदी नुकसान होने से किसानों बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश होने से आम के पेड़ फलों से लदे देख कर बागवान काफी उत्साहित हैं। बागवान बलदेव कुमार, किशोरी लाल, बर्फी राम, राजकुमार, देश राज, राजेश कपूर, चंद्र कुमार, प्रेम चंद, रतन चंद, मस्त राम, योग राज, राम प्रकाश का कहना है कि अगर मौसम का मिजाज ठीक रहा तो बीते साल आम के दाम सही नहीं मिले थे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ था। लेकिन इस साल बीते साल की क्षतिपूर्ति इस वर्ष होने की उम्मीद जगी है। जिले में 3200 हेक्टेयर भूमि पर दस हजार बागवान आम की खेती बाड़ी से अपनी रोजी रोटी का कारोबार चला रहे हैं। उधर, झबोला के उद्यान विकास अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि बारिश आम की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed