फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The history of the Indian Constitution has been glorious: Katwal

गौरवशाली रहा है भारतीय संविधान का इतिहास : कटवाल

Sat, 25 Jan 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
The history of the Indian Constitution has been glorious: Katwal
संविधान गौरव अभियान के तहत झंडूता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जीतराम कटवाल को सम्मानित करते
-भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक न्याय के आदर्शों का करता है प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

-देश की जनता और उसका वोट संविधान की ताकत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भारतीय संविधान का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश की आजादी के बाद भारत का संविधान बनाने के लिए 30 अगस्त 1947 को डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारत का संविधान विश्व के सबसे बड़े और विस्तृत संविधानों में से एक है। यह भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के आदर्शों का प्रतिनिधित्व करता है।

संविधान गौरव अभियान के तहत शनिवार को भाजपा के झंडूता और शाहतलाई मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में झंडूता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। जीतराम कटवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को कई तरह के अधिकार देने और उनके हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से बनाए गए संविधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की अहम भूमिका रही है। इसी वजह से उन्हें आज भी संविधान निर्माता के रूप में याद किया जाता है। कहा कि देश की जनता और उसका वोट संविधान की ताकत है। संविधान के दायरे के भीतर लोगों के वोट की इसी ताकत से राष्ट्रवादी विचारधारा वाले संगठन भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास की गाथाएं लिखी जा रही हैं। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने और देश को एकजुटता के सूत्र में पिरोए रखने वाले संविधान का गला घोंटने का ही काम किया है। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ज्यादातर समय देश की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस ने संविधान निर्माता को सम्मान देना तो दूर, उन्हें नजरअंदाज किया। उन्हें चुनाव में हराने के लिए भी कई तरह के हथकंडे अपनाए। डाॅ. भीमराव के जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण स्थलों का जीर्णोद्धार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही संभव हो पाया है। उन्होंने लोगों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई भी दी। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा और बीडीसी चेयरमैन अभिषेक चंदेल आदि भी मौजूद थे। बाद में जीतराम कटवाल ने भाजपा के झंडूता कार्यालय में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। उनका निपटारा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed