फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The government should soon release the outstanding arrears and the installment of the dearness allowance.

Bilaspur News: बकाया एरियर और महंगाई भत्ते की किस्त जल्द जारी करे सरकार

Sat, 12 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The government should soon release the outstanding arrears and the installment of the dearness allowance.
बिलासपुर में आयोजित विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत:
राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर की बैठक में पेंशनरों ने उठाई मांग
विज्ञापन

कहा-इलाज के लिए भी आर्थिक संकट झेल रहे पेंशनर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर की बैठक शुक्रवार को विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह बिलासपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान तिलक राज शर्मा ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री होशियार सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वित्तीय लाभ लंबित होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेंशनर इलाज करवाने में भी असमर्थ हो रहे हैं। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा से विद्युत परिषद को सेवाएं दी हैं। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने हक के वित्तीय लाभों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विद्युत परिषद प्रबंधन से मांग की कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ पंजाब पैटर्न के आधार पर जल्द जारी किए जाएं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग पेंशनरों की समस्याओं को सरकार और बोर्ड प्रबंधन गंभीरता से लें तथा समय पर पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी हेत राम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। प्रेम ठाकुर के पिता के निधन पर भी शोक जताया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, प्रेम, राजेंद्र सिंह, हंस राज, प्रकाश ठाकुर, गीता राम, रमेश, मस्तराम, रती राम, संत राम, शेर सिंह और सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed