फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The government should immediately pay the outstanding 15 percent dearness allowance to pensioners.

Bilaspur News: पेंशनर का बकाया 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करे सरकार

Fri, 08 May 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 08 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The government should immediately pay the outstanding 15 percent dearness allowance to pensioners.
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई बिलासपुर की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत: जा
जून में होगा सदर खंड एवं शहरी इकाई बिलासपुर का सम्मान समारोह
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई बिलासपुर की संयुक्त बैठक बाबा विश्वकर्मा मंदिर में हुई। अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिवंगत दाडू राम औरएसडीओ शमशेर सिंह चंदेल के प्रति दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच संचालन करते हुए नए सदस्यों में जमुना धीमान, राजकुमारी, नीलम गुलेरिया और खेमा गुप्ता का पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं एसोसिएशन से जुडने के लिए आभार जताया। देवेश्वर गौतम ने कहा कि सरकार पेंशनर की मांगो को पूरा करने में विफल रही है उसे तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र दे देना चाहिए। कर्म सिंह चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के वायदे के मुताबिक आज तक पेंशनर को लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी नहीं हुई है, जबकि मंत्रियों और विधायकों को लाखों में चिकित्सा बिलों की अदायगी हो रही है। पेंशनर अपना इलाज लाखों का कर्जा उठाकर करा रहे हैं। रूमा चंदेल ने कहा कि सरकार आज तक पेंशनर को छठे वेतन आयोग का एरियर का भुगतान नहीं कर पाई है जबकि केंद्र में आठवें वेतन आयोग की तैयारी हो रही है और सरकार पूर्णतया प्रदेश को चलाने में विफल रही है। सुशील पुंडीर ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर सभी पेंशनर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन पेंशनर को एरियर देने संबंधी गलत है जो कि पेंशनर को बांटने का काम कर रही है। पेंशनर को अब अपने हकों को पाने के लिए संघर्ष को और सक्रिय करना होगा। अश्वनी चंदेल ने कहा कि हम पेंशनर सरकार से अपना हक लेने के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। यदि हमें आमरण अनशन भी करना पड़े तो भी हम तैयार हैं। राम लाल चंदेल ने कहा कि सरकार पेंशनर के पिछला बकाया 15 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का तुरंत भुगतान करें। वरिष्ठ सलाहकार एवं मार्गदर्शक जेके नड्डा ने कहा कि एसोसिएशन के साथ अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाए और संगठित होकर संस्था के लिए कार्य करें। सदर खंड के सचिव राम प्रकाश ने कहा कि जून में सदर खंड एवं शहरी इकाई बिलासपुर का सम्मान समारोह मनाया जाएगा, जिसमें 75 वसंत पूर्ण कर चुके पेंशनर को सम्मानित किया जाएगा। इसलिए सभी इकाइयों के सचिव से अनुरोध है कि 75 साल पूर्ण कर चुके पेंशनर की सूची 10 दिन के भीतर सचिव के पास भेज दें। सरकार 2016 से 2022 तक के सेवानिवृत्त पेंशनर के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है उनको आज लाखों का नुकसान हो रहा है। उनको अभी तक ग्रेच्युटी, कम्यूटेटर, लीव एनकैशमेंट का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान चेतराम वर्मा ने कहा कि सभी पेंशनर को एकजुट होकर एसोसिएशन के लिए कार्य करना होगा। रविंद्र नाथ भट्टा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पेंशनर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें। जून में होने वाले सम्मान समारोह में सभी पेंशनर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बैठक में राजेंद्र चंदेल, जमुना धीमान, राजकुमारी, नीलम गुलेरिया, खेमा गुप्ता, रिडकू राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed