फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The government should have pity on farmers now

किसानों पर अब तो दया करें सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
The government should have pity on farmers now
बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा में लेखक हरदीप सिंह के घर पर मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना देते उत् - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की हो रही शहादत को लेकर केंद्र सरकार को अब तो पसीज जाना चाहिए। सरकार तीनों कानूनों को खत्म कर दे ताकि किसान अपने घरों पर पहुंचकर अपने कामकाज को देख सकें।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा निवासी हरदीप सिंह के आवास पर उनके पौत्र नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के दौरान कहीं। कहा कि किसानों को दिल्ली में तीनों कानूनों के खिलाफ धरना देते हुए दो माह से अधिक समय हो गया है। इन दो महीनों में तमाम किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रही है। कड़ाके की ठंड में कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। सर्दी के मौसम में किसानों का उत्पीड़न सरकार को नहीं करना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने नवरीत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। कहा कि वह सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस मौके पर दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह जी, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह गोराया, संदीप सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed