फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The future of children is being improved for free after retirement.

Bilaspur News: सेवानिवृत्ति के बाद निशुल्क संवार रहे बच्चों का भविष्य

Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
The future of children is being improved for free after retirement.
रिटायर्ड होने के बाद भी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हरिदत्त
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए दे रहे अपनी सेवाएं
- तलाई स्कूल में राजनीतिक शास्त्र की करवा रहे पढ़ाई

- स्कूल में मार्च से खाली चल रहा था शिक्षक का पद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षक हरिदत्त कौशल शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। साल 2023 में सेवानिवृत्ति हुए हरिदत्त कौशन इन दिनों उपमंडल झंडूता की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में राजनीतिक शास्त्र विषय की पढ़ाई निशुल्क करवा रहे हैं।




पाठशाला के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज शर्मा ने बताया कि 6 मार्च से राजनीतिक शास्त्र विषय के प्रवक्ता का पद खाली चल रहा था। इसके बाद राजनीति शास्त्र पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कौशल ने फरवरी 2023 में इसी पाठशाला से राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए हरिदत्त कौशल से इसके बारे में बात की। हरिदत्त कौशल ने तुरंत ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को राजनीति शास्त्र की निशुल्क पढ़ाई करने का निर्णय लिया। हरिदत्त शर्मा हर रोज स्कूल के बच्चों को दो घंटे पढ़ाई करवाते हैं। हरि दत्त कौशल ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। वह सेवाएं तब तक देते रहेंगे, जब तक इस पद पर किसी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed