फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The election of the vice president of the Zilla Parishad was postponed due to non-fulfillment of the quorum.

Bilaspur News: कोरम पूरा न होने पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Thu, 08 Jun 2023 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The election of the vice president of the Zilla Parishad was postponed due to non-fulfillment of the quorum.
अब 17 जून को होगा फैसला, नहीं बन पा रही उम्मीदवार पर सहमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद बिलासपुर के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए वीरवार को बुलाई बैठक में कोरम पूरा नहीं हो पाया। बैठक में सिर्फ अध्यक्ष मुस्कान के अलावा कोई भी नहीं पहुंचा। अब विभाग ने 17 जून को एक बार फिर उपाध्यक्ष पर फैसले के लिए बैठक बुलाई है।

वीरवार को अधिकतर सदस्य जिला परिषद कार्यालय के परिसर में पहुंचे। सदस्यों ने आपस में उपाध्यक्ष की उम्मीदवारी के लिए मंत्रणा भी, लेकिन काई बात नहीं बन पाई। वहीं, दोपहर 2:30 बजे सभागार में रखी गई बैठक में अध्यक्ष मुस्कान को छोड़ कोई भी सदस्य नहीं गया। कोरम पूरा नहीं होने के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया। 1 जून को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से प्रेम सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष की कुर्सी गवानी पड़ी थी। तब बैठक में उपस्थित 13 सदस्यों में से 11 ने प्रस्ताव के पक्ष में मत किया था। इसके बाद वीरवार को नए उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। बता दें कि जिला परिषद के 14 में से 10 सदस्यों ने 19 मई को उपायुक्त से अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इसी बीच प्रस्ताव के खिलाफ अध्यक्ष मुस्कान ने प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। 31 मई को मुस्कान ने याचिका वापस ली और इस्तीफा दे दिया, जबकि 1 जून को हुई बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया था। हालांकि अध्यक्ष मुस्कान का इस्तीफा अभी पंचायतीराज निदेशक की ओर कानूनी विचार के लिए भेजा गया है। उधर, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के चलते उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। 17 जून को फिर से बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed