{"_id":"68cd4d2d21b01fe9f1054987","slug":"the-district-has-suffered-a-loss-of-rs-186-crore-so-far-this-rainy-season-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-144652-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बरसात में जिले को अब तक 186 करोड़ रुपये का नुकसान: धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बरसात में जिले को अब तक 186 करोड़ रुपये का नुकसान: धर्माणी
Fri, 19 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण को 123 करोड़, जल शक्ति विभाग को लगभग 42 करोड़ की चपत
जिले में 22 पक्के और 55 कच्चे मकान पूरी तरह हो चुके हैं ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले में भारी बरसात से अब तक लगभग 186 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को घुमारवीं में आपदा की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
धर्माणी ने बताया कि बरसात से लोक निर्माण विभाग को करीब 123 करोड़, जल शक्ति विभाग को लगभग 42 करोड़ और बिजली बोर्ड को करीब 79 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात के दौरान लोक निर्माण विभाग की 25 सड़कें अवरुद्ध हुई थीं, जिनमें से अधिकतर को बहाल कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की 1019 परियोजनाएं प्रभावित हुई थीं। इनमें से केवल 42 परियोजनाएं बहाली के इंतजार में हैं। भारी बारिश से 246 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए और कई विद्युत लाइनें टूट गईं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद को लगभग 79 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और मरम्मत कार्य जारी है। धर्माणी ने बताया कि जिले में 22 पक्के और 55 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जिससे लगभग 2.62 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा 522 कच्चे-पक्के घर, किचन व शौचालय आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे करीब 4 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया। जिले में 710 गोशालाएं, स्टोर और दुकानें भी प्रभावित हुई हैं, जिनका अनुमानित नुकसान लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये है। मंत्री ने बताया कि प्रभावित परिवारों को अब तक साढ़े पांच लाख रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए जा चुके हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ितों को 75 हजार रुपये और आंशिक नुकसान वालों को दो लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। सरकार ने 1045 तिरपाल बांटे हैं और आठ राहत शिविरों में 24 परिवारों के 102 लोगों को आश्रय दिया गया है।