{"_id":"69a2f33d2dca76b190092c67","slug":"the-district-achieved-100-percent-achievement-in-the-mop-up-round-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155019-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मॉप-अप राउंड में जिले ने हासिल की की 100 प्रतिशत उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मॉप-अप राउंड में जिले ने हासिल की की 100 प्रतिशत उपलब्धि
Sat, 28 Feb 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
2869 बच्चों को दी गई कृमि मुक्ति की दवा
23 फरवरी को छूटे बच्चों को 28 फरवरी को कवर किया गया
1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को आयोजित मॉप-अप राउंड में 23 फरवरी को छूट गए बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा पिलाई गई। इस विशेष अभियान के दौरान जिले भर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि मॉप-अप राउंड के दौरान 28 फरवरी को कुल 2869 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा दी गई। इस प्रकार जिला बिलासपुर को मिला लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है। इससे एनीमिया, कुपोषण, कमजोरी और पढ़ाई में एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाता है, ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके और उनके समग्र स्वास्थ्य में सुधार हो। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर उन बच्चों को दवा पिलाई, जो पहले चरण में किसी कारणवश छूट गए थे। सीएमओ ने कहा कि यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कृमि मुक्त समाज की दिशा में यह एक मजबूत कदम है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि से जिले ने कृमि मुक्ति अभियान में 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर एक मिसाल पेश की है।