फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The dilapidated sewerage chamber in Bajoha ward has become a serious threat.

Bilaspur News: बजोहा वार्ड में जर्जर सीवरेज चैंबर बने गंभीर खतरा

Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated sewerage chamber in Bajoha ward has become a serious threat.
घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच (बजोहा वार्ड) में क्षतिग्रस्त और जर्जर सीवरेज चैंबर और उन
समस्या सुलझाने के बजाय ठेकेदार ने बढ़ाया संकट
विज्ञापन

सीवरेज सीधे नाले में छोड़ा, सीर खड्ड तक पहुंच रही गंदगी
खड्ड से संचालित पेयजल योजनाओं पर मंडराया खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच (बजोहा वार्ड) में क्षतिग्रस्त और जर्जर सीवरेज चैंबर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य और सुरक्षा समस्या बनते जा रहे हैं। घुमारवीं से बजोहा मुख्य मार्ग पर करीब चार सीवरेज चैंबर बेहद खराब हालत में हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यह मार्ग न केवल अत्यधिक व्यस्त है, बल्कि इसके आसपास घनी आबादी, रिहायशी क्षेत्र और एक निजी स्कूल भी स्थित है।
लोगों के अनुसार, ये सीवरेज चैंबर लंबे समय से ओवरफ्लो हो रहे थे। इस समस्या को लेकर जब संबंधित ठेकेदार से शिकायत की गई, तो समाधान करने के बजाय कर्मचारियों ने चैंबरों के निचले हिस्से तोड़कर पाइप डाल दिए और सीवरेज का पूरा गंदा पानी पास के नाले में छोड़ दिया। इससे अब सीवरेज की गंदगी खुले नालों के माध्यम से बहती हुई सीधे सीर खड्ड में पहुंच रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीर खड्ड पर घुमारवीं और आसपास के क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण पेयजल योजनाएं स्थापित हैं, जिनसे प्रतिदिन हजारों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में सीवरेज का दूषित पानी लगातार खड्ड में मिलने से जल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है और भविष्य में गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यह सड़क बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की रोजमर्रा की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग पर स्थित निजी स्कूल में सैकड़ों छात्र प्रतिदिन आते-जाते हैं। टूटे हुए और खुले सीवरेज चैंबर किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। कहा कि वे इस समस्या को लेकर नगर परिषद और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय लापरवाही के चलते हालात दिन-ब-दिन और खराब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश शर्मा, रवि उप्पल, राकेश, सुरेंद्र, विजय, ओम प्रकाश, सीताराम सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सीवरेज चैंबरों की तुरंत मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, खुले नालों में सीवरेज छोड़ने की व्यवस्था तत्काल बंद की जाए और सीर खड्ड को प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे और स्वास्थ्य संकट से बचा जा सके।

कोट
मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन जल्द ही विभाग से कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि सीवरेज चैंबरों को शीघ्र ठीक किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। - मस्तराम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed