फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The department took action to improve the system at Ghumarvi bus stand

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे में व्यवस्था सुधार को लेकर विभाग ने की कार्रवाई

Sat, 26 Jul 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The department took action to improve the system at Ghumarvi bus stand
घुमारवीं बस स्टैंड प्रबंधन द्वारा जब्त किए गए विज्ञापन बोर्ड। संवाद
प्रबंधन ने हटवाए निजी वाहन, अवैध विज्ञापन बोर्ड भी किए जब्त
विज्ञापन

अड्डा प्रबंधन को लगातार मिल रही थीं अव्यवस्था की शिकायतें
अड्डे में खड़े रहते थे निजी वाहन, यात्रियों को होती थी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डे में लंबे समय से चल रही अव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को बस अड्डा प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की। यात्रियों और बस चालकों की शिकायतों पर प्रबंधन ने बस अड्डा परिसर से निजी गाड़ियों को हटवाया। अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्डों को भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से अड्डे में व्यवस्था बहाल हुई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

बीते कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बस अड्डे के भीतर निजी वाहनों की आवाजाही और पार्किंग से बसों को खड़ा करने में दिक्कत आ रही थीं। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने अपने निजी लाभ के लिए अड्डे के भीतर विज्ञापन बोर्ड लगा रखे थे, जिससे न केवल बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी बल्कि यात्रियों को भी बसों तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। बस अड्डा प्रभारी जयपाल ने बताया कि दुकानदारों को पहले भी मौखिक रूप से बोर्ड हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कोई असर नहीं हुआ। शनिवार को सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध बोर्डों को जब्त कर लिया गया और निजी वाहनों को परिसर से हटाने के आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि घुमारवीं बस अड्डे से रोजाना सैकड़ों बसें गुजरती हैं और एक समय में करीब 20 से 25 बसें खड़ी रहती हैं। पहले ही जगह की कमी है, ऐसे में अवैध कब्जे और बोर्डों के कारण अड्डे की व्यवस्था चरमरा गई थी। अब की गई कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार आया है। यात्रियों ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि अब बसों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी और आवाजाही भी सुगम हो गई है। बस चालकों ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संचालन में काफी सुविधा होगी। बस अड्डा प्रभारी ने साफ किया कि भविष्य में भी यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि बस अड्डे की व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed