फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The department is busy repairing the tarring of the uprooted road near Dadhol School.

Bilaspur News: दधोल स्कूल के पास उखड़ी सड़क की टारिंग दुरुस्त करने में जुटा विभाग

Mon, 09 Feb 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The department is busy repairing the tarring of the uprooted road near Dadhol School.
शिमला मटौर हाईवे पर दधोल स्कूल के पास सड़क की टारिंग दुरुस्त करने में जुटा विभाग। संवाद
खबर का असर
विज्ञापन

टारिंग के बाद दो माह में ही उखड़ना शुरू हो गई थी शिमला-मटौर सड़क
सड़क की खराब हालत के चलते दधोल में हो रहे थे लगातार हादसे


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दधोल स्कूल के पास दो माह पहले डाले गए तारकोल के उखड़ जाने के मामले में आखिरकार विभाग हरकत में आ गया है। अमर उजाला में शनिवार को प्रकाशित समाचार के बाद विभाग ने मौके पर पहुंचकर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। दधोल स्कूल के पास सड़क की टारिंग महज दो माह के भीतर ही उखड़ गई थी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। सड़क की खराब हालत के चलते यह स्थान लगातार हादसों का कारण बन रहा था।

बीते दिनों शिमला–मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भगेड़ से उखली तक तारकोल बिछाने का कार्य किया गया था, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन दधोल स्कूल के समीप करीब 20 मीटर हिस्से में तारकोल पूरी तरह उखड़ जाने से यह प्रयास बेअसर साबित हुआ और यह स्थान दुर्घटनाओं का प्रमुख केंद्र बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीचों बीच अचानक उखड़ी टारिंग वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग होने के कारण यहां वाहन तेज गति से चलते हैं। दधोल स्कूल के पास उतराई में पहुंचते ही सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक यहां सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कई बाइक सवार इस स्थान पर फिसलकर गिर चुके हैं। गनीमत यह रही कि अभी तक कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए अमर उजाला ने विभाग के समक्ष मामला रखा, जिस पर संज्ञान लेते हुए अब सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

शिमला मटौर हाईवे पर दधोल स्कूल के पास सड़क की टारिंग दुरुस्त करने में जुटा विभाग। संवाद

शिमला मटौर हाईवे पर दधोल स्कूल के पास सड़क की टारिंग दुरुस्त करने में जुटा विभाग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed