फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The dead body found below the ditch on the four-lane road has not been identified.

Bilaspur News: फोरलेन किनारे डंगे से नीचे मिले शव की नहीं हुई पहचान

Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The dead body found below the ditch on the four-lane road has not been identified.
बिलासपुर। स्वारघाट थाना के तहत जकातखाना के पास बल्ली-भटेड़ नामक जगह पर मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है। रविवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया। शव के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र और मोबाइल नहीं मिला है। मृतक के पांव में जूते-चप्पल भी नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अंदेशा लगाया जा रहा कि मौत का कारण ऊंचाई से गिरना हो सकता है। फिलहाल सोमवार को जिला अस्पताल में एम्स के फोरेंसिक विशेषज्ञों की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम होगा। बता दें कि शनिवार शाम को बल्ली-भटेड़ में फोरलेन किनारे डंगे के नीचे शव मिला था। शव के एक माह पुराने होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। उधर, थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ ने मौके का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed