फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The court sent the accused caught with drugs on four-day police remand.

Bilaspur News: कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी

Fri, 27 Feb 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The court sent the accused caught with drugs on four-day police remand.
एक सप्ताह पहले ही जेल से लौटा था युवक, पहले से दर्ज हैं चार मामले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुहाथड़ा गांव के एक युवक से 6.62 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुहाथड़ा निवासी अरुण कुमार के पास अवैध नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर दबिश की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान डीएसपी विशाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चिट्टे से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह 18 फरवरी को ही करीब 40 दिन जेल में रहने के बाद घर लौटा था। जेल से बाहर आने के एक सप्ताह के भीतर ही दोबारा नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, आरोपी के भाई पर भी चिट्टे से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। इससे यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि परिवार स्तर पर भी नशे के जाल के फैलने की आशंका जाहिर होती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाता था और इसका सप्लायर कौन है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed