फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The condition of the road is bad due to lack of proper drainage system.

Bilaspur News: नालियों की सही व्यवस्था न होने से सड़क की हालत खस्ता

Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road is bad due to lack of proper drainage system.
- धराड़सानी में लोगों को झेलनी पड़ रहीं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डमली के गांव धराड़सानी में सड़क की खस्ता हालत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद राहगीरों का सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

धराड़सानी सड़क के किनारे नालियों की उचित व्यवस्था न होने से पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों को बारिश के बाद अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पर लगातार वाहन चले रहते हैं। हजारों लोग इस सड़क से हर दिन सफर करते हैं। यह सड़क लोगों को फोरलेन से जोड़ती है। बारिश के बाद 30 मिनट में तय होने वाले सफर को करीब एक घंटा लग जाता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके। लोगों का कहना है कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इससे गाड़ियों का भी नुकसान होता है। ग्राम पंचायत प्रधान वंदना कुमारी बताया कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग को कई बार बताया है कि यहां पर नालियों की उचित व्यवस्था की जाए। उधर सहायक अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा और इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed