फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The CMO sent back the investigation report after finding defects

Bilaspur News: सीएमओ ने खामियां मिलने पर जांच रिपोर्ट वापस भेजी

Sat, 18 May 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
The CMO sent back the investigation report after finding defects
- स्वास्थ्य कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिक का उपचार करने से किया था इनकार
विज्ञापन

- दोबारा जांच रिपोर्ट बनाने के दिए आदेश, जांच पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से वरिष्ठ नागरिक का उपचार नहीं करने की शिकायत पर बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में कई खामियां पाई गई हैं। उच्च अधिकारियों ने घुमारवीं अस्पताल प्रबंधन को दोबारा जांच-रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट को वापस भेज दिया है। इसके बाद अस्पताल की ओर से गठित की गई कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।
शिकायतकर्ता उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत तकरेड़ा के 71 वर्षीय जगदीश ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया था कि 24 अप्रैल सुबह करीब 6:00 बजे खेतों में घास काटते हुए दराती से उंगली कट गई। कटी उंगली का इलाज करवाने करीब 7:00 बजे सिविल अस्पताल घुमारवीं के आपात कक्ष में पहुंचे, जहां पर कुछ महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थीं। उनसे पर्ची बनाकर इलाज करने का आग्रह किया। उन्होंने इलाज करने से इनकार कर सुबह 9:30 बजे के बाद अस्पताल आने को कहा। इसके बाद वह अपने घर वापस आ गए। घर के नजदीक हेल्थ सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां भी सुबह 11:00 बजे तक ताला लटका हुआ था। कटी उंगली को लेकर शाम को करीब 3:00 बजे दोबारा हेल्थ सेंटर पहुंचे तो वहां फिर ताला पाया गया। इसके बाद शाम को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचे तब जाकर उनका इलाज संभव हो पाया। लिखित शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए एक कमेटी गठित की, लेकिन ऐसा लगता है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अपनी कमियों को छुपाने के लिए आधी अधूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


कोट
जांच रिपोर्ट की कॉपी कार्यालय में पहुंची थी। रिपोर्ट में कई कमियां हैं। इसके बाद रिपोर्ट को वापस घुमारवीं अस्पताल को भेज कर दोबारा से जांच रिपोर्ट बना कर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed