फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The cadets gave the message by raising slogans that whoever takes drugs will face plight.

Bilaspur News: जो करेगा नशा, उसकी होगी दुर्दशा नारे लगाकर कैडेट्स ने दिया संदेश

Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The cadets gave the message by raising slogans that whoever takes drugs will face plight.
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स व अन्य ।
-घुमारवीं कॉलेज में मादक पदार्थों के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एनसीसी कैडेट्स ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक प्रभावशाली रैली निकाली। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नसवाल और पट्टा तक गई।

कैडेट्स ने रैली के दौरान छोड़ो-छोड़ो, नशा छोड़ो और जो करेगा नशा, उसकी होगी दुर्दशा नारे लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा और एनसीसी प्रभारी प्रो. राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पहल करनी चाहिए। रैली के बाद कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में 5 मिनट की स्वच्छता गतिविधि में भाग लिया, जिसमें उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक एकत्र किया। इस पहल ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. प्रीतम लाल, डॉ. प्रवीण, पायल, श्वेता, सारिका, शिया कुमारी, डिंपल, प्रिंस महेश्वर, अंचल, राहुल, सत्यम, कृतिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed