फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The building of Government ITI Ghumarvi will be constructed on 19 bigha land

Bilaspur News: 19 बीघा भूमि पर बनेगा राजकीय आईटीआई घुमारवीं का भवन

Fri, 12 Sep 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The building of Government ITI Ghumarvi will be constructed on 19 bigha land
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन



जाहड़ी में तैयार होगा अत्याधुनिक कैंपस, छात्रों को मिलेगी आधुनिक लैब और हॉस्टल सुविधा
भवन निर्माण पर खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये, साढ़े पांच करोड़ की पहली किश्त जारी
भवन निर्माण से पहले पूरी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण, टेंडर जारी
स्टेट ऑफ आर्ट डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा आईटीआई का भवन

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। लंबे इंतजार के बाद घुमारवीं क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2010 में स्थापित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) घुमारवीं को कुछ समय में अपना खुद का भवन मिल जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के जाहड़ी गांव में इस भवन के निर्माण के लिए करीब 19 बीघा भूमि चयनित कर विभाग के नाम हस्तांतरित कर दी गई है।

इस अत्याधुनिक भवन के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 5.50 करोड़ रुपये की राशि हिमुडा को जारी की जा चुकी है। भवन निर्माण से पहले पूरी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण होगा, जिस पर लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। चारदीवारी के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं और कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। आईटीआई भवन को स्टेट ऑफ आर्ट डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा। सरकार ने दोनों मौजूदा संस्थानों को क्लब करने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों को एक ही परिसर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें। कैंपस में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, आधुनिक प्रयोगशालाएं, अत्याधुनिक मशीनरी, वर्कशॉप और स्टाफ क्वार्टर्स भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

आईटीआई घुमारवीं की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी, लेकिन पिछले 15 वर्ष से संस्थान एक किराए के भवन में संचालित हो रहा है। भवन न होने के कारण न केवल पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण में भी कई कठिनाइयां सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वर्तमान में चार ट्रेडों में 90 प्रशिक्षु
फिलहाल आईटीआई घुमारवीं में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, प्लंबर तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग के चार ट्रेड संचालित हो रहे हैं, जिनमें करीब 80 से 90 प्रशिक्षु अध्ययनरत हैं। नया भवन बनने के बाद छात्रों को अत्याधुनिक लैब और मशीनरी के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होने से दूर-दराज के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का लाभ मिलेगा।

कोट
रोजगारपरक प्रशिक्षण को मिलेगी नई ऊंचाई :धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि आईटीआई के भवन के निर्माण के लिए पहली किश्त जारी हो चुकी है। भवन और अन्य ढांचे तैयार होने के बाद संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। रोजगारपरक प्रशिक्षण की गुणवत्ता भी नई ऊंचाइयों को छूएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed