{"_id":"683d8c0deaa6fcbf8f0bc877","slug":"the-body-of-an-elderly-man-from-gahar-who-was-missing-for-six-days-was-found-in-the-forest-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138165-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जंगल में मिला छह दिन से लापता गाहर के बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जंगल में मिला छह दिन से लापता गाहर के बुजुर्ग का शव
Mon, 02 Jun 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
मझधान के पास जंगल में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस। संवाद
लापता होने के समय सीसीटीवी में जंगल की ओर जाते दिखे थे जंगीराम
28 मई दोपहर को घर से दुकान के लिए कह कर निकले थे
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। गाहर पंचायत के बाह गांव से छह दिन पहले लापता हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव जंगल में नाले के बीच मिला है। शव गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। बुजुर्ग की पहचान जंगीराम के रूप में हुई है, जो 28 मई से लापता थे। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
बुजुर्ग जंगीराम 28 मई को दोपहर बाद घर से दुकान की ओर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की और भराड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के गांवों में उनकी खोज शुरू की। तलाश के दौरान लोगों को सूचना मिली कि किसी ने बुजुर्ग को मझधान के पास जंगल की ओर जाते देखा है। इसके आधार पर तलाश का दायरा बढ़ाया गया और डीहर, मोरसिंघी व कसोहल के जंगलों में खोज शुरू की गई। डीहर कस्बे में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर जंगीराम दोपहर करीब दो बजे जंगल की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद वे वापस लौटते नहीं दिखे। सीसीटीवी कैमरे की पुष्टि के बाद गांववालों ने जंगल में तलाश करना शुरू किया। इस दौरान नाले के बीच जंगीराम का शव बरामद हुआ। चूंकि घटनास्थल थाना घुमारवीं क्षेत्र में आता है, लिहाजा पुलिस थाना घुमारवीं को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रही है।