{"_id":"62701bb8f711b073fd368297","slug":"the-body-of-a-young-man-who-went-missing-from-the-house-six-days-ago-was-found-bilaspur-news-mbd4267173173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव मिला
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। छह दिन पूर्व घर से लापता हुए एक युवक का सड़ा गला शव सोमवार को कोतवाली पुलिस को रेलवे लाइन किनारे एक बाग में मिला। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि युवक का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर परिजनों ने डांटा था। इसी बात से नाराज होकर युवक घर से बाहर चला गया था। सीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर के लोगों ने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे बाग में एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ उप अधीक्षक सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़े गले शव को अपने कब्जे में कर लिया। पूछताछ करने पर गांव निवासी प्रेम सिंह सागर ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका पुत्र संजीव कुमार उम्र करीब 18 वर्ष है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर ईंट बनाने का काम करते हैं। करीब छह दिन पूर्व उनके घर में उनके पुत्र संजीव का अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसने भी संजीव को डांटा था और अपने साथ काम पर चलने को कहा था, मगर उसने काम पर जाने से मना कर दिया था। इसी वक्त से नाराज होकर संजीव घर से बाहर कहीं चला गया था। उन्होंने संजीव को काफी खोजा था, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका था। उन्होंने सोचा था कि वह नाराजगी खत्म होने पर स्वयं ही घर आ जाएगा। सोमवार की दोपहर लोगों ने उन्हें संजीव का शव बाग में पड़े होने की सूचना दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव संजीव का ही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि युवक के शव पर चोट के कोई भी निशान नहीं हैं और न ही किसी से कोई रंजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात करने के निर्देश पुलिस को दिए। मृतक तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का बताया गया है।