{"_id":"6a81a62dbeaec0109903bcaf","slug":"the-bjps-panchayati-raj-cell-will-launch-a-campaign-to-strengthen-the-organization-down-to-the-booth-level-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165649-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का चलाएगा अभियान
विज्ञापन
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ चलाएगा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का अभियान
अगस्त के अंतिम सप्ताह तक अभियान पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बम्म(बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी पंचायतीराज प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक सतीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रभारी लक्ष्मी नंद शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला संयोजक सतीश ठाकुर ने कहा कि प्रकोष्ठ की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि जिले के आठों मंडलों में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को तेज किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में बैठकें कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सतीश ठाकुर ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करेगी।
विज्ञापन
बैठक में जिला सहसंयोजक रमेश धीमान, राजेंद्र पाल सहित विभिन्न मंडलों के संयोजक और पदाधिकारी मौजूद रहे। भराड़ी मंडल से चमन लाल शर्मा, शाहतलाई से प्यार चंद शर्मा, कपिल देव शर्मा, रामजी दास ठाकुर और रामलाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।