{"_id":"68da86cc002a9d70b80f6bf1","slug":"the-bba-department-launched-a-cleanliness-drive-in-the-college-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-145469-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीबीए विभाग ने कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीबीए विभाग ने कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, 29 Sep 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थी परिसर में उखाड़ी भांग और झाडिय़ों की साफ सफाई करते हुए। स्रोत: कॉले
कचरे को हटाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने का किया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को कॉलेज परिसर के पिछले क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में उगीं झाड़ियों और कचरे को हटाकर वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया।
प्राचार्य डा. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में छात्रों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखते हैं बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और टीम भावना भी विकसित करते हैं। इस अभियान का आयोजन बीबीए विभागाध्यक्ष भूपेंद्र जसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रो. राजीव, प्रो. ऋर्चा, प्रो. शिवानी सहित बीबीए विभाग छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।