{"_id":"69ee0d228fb577ee2d07d6f2","slug":"the-annual-convention-of-sanskar-society-ghumarwin-will-be-held-on-may-3-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158745-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 3 मई को होगा संस्कार सोसायटी घुमारवीं का वार्षिक अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 3 मई को होगा संस्कार सोसायटी घुमारवीं का वार्षिक अधिवेशन
Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
2025-26 की गतिविधियों की होगी विस्तृत समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार सोसायटी घुमारवीं अपना वार्षिक साधारण अधिवेशन 3 मई, रविवार को उत्सव महल पट्टा में आयोजित करेगी। इस अधिवेशन को लेकर संस्था के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सभी सदस्य, सहयोगी एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि इस वार्षिक साधारण अधिवेशन में वर्ष 2025-26 के दौरान की गई गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही आगामी वर्ष के लिए नई योजनाओं और कार्यक्रमों पर गहन विचार-विमर्श कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके। उन्होंने बताया कि संस्कार सोसाइटी द्वारा वर्ष भर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाते रहे हैं। इनमें घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा’ अभियान के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान, संस्कार उत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्र सहयोग निधि कार्यक्रम और जल संरक्षण से जुड़े प्रयास प्रमुख रूप से शामिल हैं।
उन्होंने सभी सदस्यों से अधिवेशन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की, ताकि संस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।