{"_id":"6ae794751795a9ab810f9f73","slug":"the-39th-ramlila-staging-concludes-with-the-coronation-of-shri-ram-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171108-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्रीराम के राजतिलक के साथ 39वें रामलीला मंचन का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्रीराम के राजतिलक के साथ 39वें रामलीला मंचन का समापन
विज्ञापन
रावण वध और सीता अग्नि परीक्षा के प्रसंगों का कलाकारों ने किया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 39वें रामलीला मंचन का समापन रविवार को प्रभु श्रीराम के राजतिलक और पारितोषिक वितरण समारोह के साथ हुआ। बाबा बालक नाथ तलाई प्रांगण में आयोजित अंतिम दिन मेघनाद वध, सती सुलोचना, रावण वध और सीता अग्नि परीक्षा सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम के राजतिलक के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। अंतिम दिन रणभूमि में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। इसके बाद सती सुलोचना का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रावण की सेना के प्रमुख योद्धाओं के मारे जाने के बाद रावण ने स्वयं युद्ध की कमान संभाली। अंत में प्रभु श्रीराम ने बाणों से रावण का वध किया। इसके बाद सीता अग्नि परीक्षा और विभीषण को लंका का राज सौंपने के प्रसंग का मंचन हुआ। अंतिम दृश्य में गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। कमेटी प्रधान पवन कौशल ने कहा कि रामलीला का आयोजन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से किया जाता है। रामायण के प्रसंग समाज और युवाओं को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आने और विशेष रूप से नशे के खात्मे में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने 39वें रामलीला मंचन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए नगरवासियों, व्यापारियों, मंदिर प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों का आभार जताया। राजतिलक के बाद आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में कलाकारों और आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ठेकेदार राजकुमार कौशल और जोगिंद्र गिरि महाराज को कमेटी की ओर से शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य डायरेक्टर हरबंस शर्मा, निर्देशक नंदलाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश शर्मा और विनोद कौशल, स्टेज इंचार्ज महेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष देशराज शर्मा, सचिव सुरेश पंडित, मेकअप डायरेक्टर सरवन पंडित और राजेश सहित रविंद्र शर्मा, अजय शर्मा, अर्पित, सचिन, रोहित, अमित, रंजीत, अशोक, मन्नत, हर्ष, अशोक नवरंग, अक्षु और शिवम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।