फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ten percent discount on house tax

गृह कर 31 मार्च तक जमा करवाएं, 10 फीसदी मिलेगी छूट

Mon, 28 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
ten percent discount on house tax
भराड़ी (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने शहरवासियों को गृह कर में छूट देने की घोषणा की है। नगर परिषद ने बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा करवाने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

करीब सात सौ लोग अभी भी 60 लाख रुपये का हाउस टैक्स दबाकर बैठे हैं। इनमें ज्यादातर बड़े-बड़े रसूखदार शामिल हैं। बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। इसके बाद नगर परिषद कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होगी। नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि बकायेदारों से टैक्स वसूल कर इस पैसे को विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया जाएगा। बकाया टैक्स दो किस्तों और 31 मार्च से पहले जमा करने पर 10 फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नगर परिषद घुमारवीं ने वार्ड नंबर 4 के तहत चैहड़ गांव के बाशिंदों की शिकायत पर वहां पर स्थित फेडरेशन के सीमेंट गोदाम को स्थानांतरित करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

रीता सहगल ने बताया कि स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि रिहायशी इलाके में सीमेंट का गोदाम होने की वजह से यहां दिन-रात गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नगर परिषद ने सीमेंट गोदाम को किसी और जगह स्थानांतरित करने के आदेश के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। नगर परिषद घुमारवीं की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज धीमान, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद अश्विनी रतवान, कपिल शर्मा, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed