फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tempo fell into ditch, driver died

खाई में गिरा टेंपो, चालक की मौत

Sun, 20 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tempo fell into ditch, driver died
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत झंबोला में एक छोटा टेंपो गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक व्यक्ति ने झबोला वार्ड नंबर-1 में आईपीएच के टैंक के पास करीब 150 मीटर गहरी खाई में एक छोटा टेंपो गिरा देखा। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के साथ एक व्यक्ति अचेत पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी पंचायत प्रधान को दी गई। प्रधान ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अचेत पड़े व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रामलाल (56) पुत्र गंगाराम निवासी गांव झबोला वार्ड नंवर-4 तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। अंदेशा लगाया जा रहा कि टेंपो देर रात खाई में गिरा था, जिसका किसी को पता नहीं चला। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed