फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tell children the importance and benefits of medicinal plants

Bilaspur News: बच्चों को औषधीय पौधों का महत्व और लाभ बताए

Mon, 10 Feb 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tell children the importance and benefits of medicinal plants
ऋषिकेश स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को औषधि पौधों की जानकारी देते हिमाचल
-राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को औषधीय पौधों के गुणों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हमारे यहां उपलब्ध स्थानीय पौधों जैसे बिलपत्र, हरड़, बहेड़ा, बाथू, गरनू, दंगेला, तुलसी, कचनार, आंवला, अंजीर, ढेऊ, एलोवेरा, कैथ आदि पौधों के फल, पत्तों और जड़ों के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी भौतिक विज्ञान राजेश शर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना था। इसके अलावा बच्चों को पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक प्रदीप कुमार, प्रेम लाल, राजीव, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed