फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teams sent for disposal of complaints received in the police station resolution day

थाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण को भेजी गई टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teams sent for disposal of complaints received in the police station resolution day
थाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण को भेजी गईं टीमें
विज्ञापन

बिलासपुर, भोट, खजुरिया, केमरी। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार सुनील कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें तीन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। तहसीलदार ने तुरंत ही तीनों शिकायतों को संबंधित कर्मियों को सौंप कर टीमों के साथ मौके पर रवाना किया और निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह, निरीक्षक अपराध आरपी सिंह व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। भोट में थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में आयी तीन शिकायतों का मौके पर ही राजस्व टीम की मदद से समाधान कराया गया। इस दौरान भूमि विवाद व मेढ़ कटान से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र आए। थानाध्यक्ष द्वारा जमीन संबंधी विवाद में पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पैमाइश व जांच करवाई तथा दोनों शिकायतों का निस्तारण करवा दिया। वहीं, मेढ़ कटान संबंधी शिकायत पर थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनने वार्ता की तथा सहमति बनने के बाद लिखित समझौता हो गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना दिवस में आई तीनों शिकायतों का निस्तारण राजस्व टीम के सहयोग से करवा दिया गया है। इस दौरान लेखपाल प्रेमलाल, नवी हसन, अभिषेक ध्यानी, अनुराधा चौहान, चरन सिंह आदि मौजूद रहे। खजुरिया थाने पर खजुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल दस शिकायतें आई। दस शिकायतों में से तीन शिकायतें खेतों पर अवैध कब्जे करने, एक तालाब पर अबैध कब्जा करने और छह शिकायतें जमीनी विवाद की आई। जिन सभी शिकायतों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने खजुरिया पुलिस के साथ मौके पर जाकर पूरा निरीक्षण कर आठ शिकायतों का निस्तारण कर दिया। बाकी शेष दो शिकायतों को तीन दिन के अंदर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में खजुरिया थाना पुलिस, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। केमरी में थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। जिसमें दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed