{"_id":"61d0932098e376462e7f2c57","slug":"team-would-come-to-land-inspection-for-centre-school-bilaspur-news-sml3953890106","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 6 जनवरी को निरीक्षण करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 6 जनवरी को निरीक्षण करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर विस क्षेत्र के लिए मंजूर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की उम्मीद को एक बार फिर से पंख लगने वाले हैं। प्रशासन ने इस विद्यालय के निर्माण के लिए सदर विस क्षेत्र में दो जगहों का चयन किया है। लुहणू कनैता में 25 बीघा और कोठीपुरा में 28 बीघा भूमि को चिह्नित किया गया है। अब केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम चंडीगढ़ से 6 जनवरी को दोनों स्थलों का निरीक्षण करने आएगी।
उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि बिलासपुर में एम्स जैसे संस्थान शुरू हो गए हैं। वहीं कई अन्य बड़े संस्थानों का हब बिलासपुर बनने जा रहा है। ऐसे में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए भी बेहतर शिक्षण संस्थान आवश्यक हैं। जरूरी है कि सदर में केंद्रीय विद्यालय जल्द शुरू हो। कहा कि अस्थायी तौर पर चलाने के लिए प्रशासन ने 15 कमरों वाले रावमापा छात्र बिलासपुर को भी केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित किया है। 6 जनवरी को निरीक्षण टीम इस भवन का भी निरीक्षण करेगी। वहीं कोठीपुरा और लुहणू कनैता में चिह्नित की गई जमीन का भी निरीक्षण किया जाएगा।
बताते चलें कि कोरोना संकट की वजह से केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया की रफ्तार थम गई थी। लेकिन अब फिर से आगामी कार्रवाई आरंभ हो गई है। बिलासपुर जिला में इस समय एक केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं शहर में है। यह विद्यालय एक किराये के मकान में चल रहा है। हालांकि इस विद्यालय के लिए घुमारवीं शहर के समीप ही जमीन चयनित की गई है। लेकिन अभी तक वन विभाग की एनओसी नहीं मिल पाई है। घुमारवीं के बाद अब दूसरा केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में खुलेगा।