फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers who have completed two years' tenure should be regularized

Bilaspur News: दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अध्यापकों को किया जाए नियमित

Tue, 11 Jun 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teachers who have completed two years' tenure should be regularized
- राजकीय अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला/भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अध्यापकों और कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए। साथ ही संघ ने बरसात की छुट्टियों में किसी भी प्रकार का बदलाव न करने की मांग की है।

संयुक्त जारी किए बयान में बिलासपुर इकाई के प्रधान राकेश कुमार संधु, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरवीर सिंह चंदेल, जिला महासचिव सुभाष चंद चौधरी, जिला वरिष्ठ उपप्रधान वेद प्रकाश शर्मा और जिला संयुक्त सचिव निक्कू राम ने कहा कि अनुबंध पर नियुक्त जिन अध्यापकों व कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2024 को 2 वर्ष पूरा हो चुका है, उन्हें 1 अप्रैल 2024 से नियमित किया जाए। उन्हें सभी लाभ 1-4 -2024 से दिए जाएं। आदर्श आचार संहिता के कारण 31 मार्च 2024 को 2 वर्ष का अनुबंध का कार्यकाल पूरा कर चुके सभी अध्यापक और अन्य कर्मचारी नियमित होने की राह देख रहे हैं। मुख्यमंत्री से सभी को यही अपेक्षा है कि 1 अप्रैल 2024 से उन्हें नियमित किया जाएगा और सभी लाभ दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पाठशालाओं में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बारे में कुछ लोगों की अलग-अलग राय देखी जा रही है। संघ ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि इस सत्र में छुट्टियों के शेड्यूल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकांश पाठशालाओं का समय 9:00 बजे से 3:00 बजे कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ पाठशालाएं ऐसी हैं, जिनका समय 8:00 बजे से 2:00 बजे है। क्योंकि 2:00 बजे भयंकर गर्मी होती है बच्चों को लू लगने की संभावना रहती है। इस समय बच्चों को पर्याप्त बस की सुविधा भी नहीं मिल पाती है। संघ ने सभी पाठशाला मुखिया से आह्वान किया कि पाठशाला की समय सारणी पूर्ववत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed