फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers were made aware about the use of AI in classroom teaching.

Bilaspur News: व्यथा का समाधान ही कथा है, सुनने से धुंधुकारी जैसा पापी भी होता है मुक्त

Wed, 05 Nov 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers were made aware about the use of AI in classroom teaching.
ग्राम पंचायत पंजगाईं के कुनणु में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु। संवाद
श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति रस से सराबोर हुआ माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत पंजगाईं के कुनणु में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कथा प्रवक्ता आचार्य अरुण मोदगिल जी महाराज ने तीसरे दिन के प्रवचन में कहा कि व्यथा का समाधान ही कथा है। जब मनुष्य के जीवन में दुख, भ्रम या मोह बढ़ जाता है, तब श्रीमद्भागवत कथा ही वह दिव्य औषधि बन जाती है जो आत्मा को शांति और मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने धुंधुकारी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से बड़े से बड़ा पापी भी मोक्ष प्राप्त कर सकता है। धुंधुकारी जैसे अत्यंत दुराचारी व्यक्ति को भी जब कथा श्रवण का अवसर मिला, तो वह भी अपने सारे पापों से मुक्त होकर परमधाम को प्राप्त हुआ। इससे स्पष्ट होता है कि भागवत कथा आत्मा को शुद्ध कर मोक्ष का द्वार खोलती है।
विज्ञापन

मनुष्य को इस कथा से यह सीख लेनी चाहिए कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो, ईश्वर के नाम और कथा का स्मरण हमें सही मार्ग दिखाता है। तीसरे दिन की कथा में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed